फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now there will be a saving of Rs 50,000 in building a new house.

Maharajganj News: अब नया घर बनाने में होगी 50 हजार की बचत

Mon, 22 Sep 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Now there will be a saving of Rs 50,000 in building a new house.
जीएसटी में बदलाव को लेकर प्रेसवार्ता करते पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, साथ में जिलाध्यक्ष विवेकान - फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
बस्ती। भाजपा कार्यालय में रविवार को पूर्व सांसद एवं असम के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने नई जीएसटी दरों पर प्रेसवार्ता की। नई दरों को जनकल्याणकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि अब केवल दो स्लैब पांच और 18 प्रतिशत होंगे, जबकि विलासिता की वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की दर लागू होगी। नई दरें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी, जिनमें रोजमर्रा की लगभग 99 प्रतिशत वस्तुएं शामिल हैं। घरेलू और शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं अब 0 या 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आएंगी। उन्होंने कहा कि इससे घर का खर्च कम होगा और नया घर बनाने में करीब 50 हजार की बचत होगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने बताया कि जीएसटी लागू होने से देश को 17 प्रकार के टैक्सों से मुक्ति मिली है, और कर सीधे सरकार तक पहुंच रहा है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों जैसे आधारभूत संरचना विकास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना और मुफ्त राशन वितरण का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बन रहा है। प्रेसवार्ता में भानु प्रकाश मिश्र, विनय यादव, अभिषेक कुमार, अमृत वर्मा, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, वागीश सिंह, गौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed