{"_id":"65e22ea1e082aad1a60bef84","slug":"now-food-will-be-cooked-in-steel-utensils-in-council-schools-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116882-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिषदीय विद्यालयों में अब स्टील के बर्तनों में पकेगा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिषदीय विद्यालयों में अब स्टील के बर्तनों में पकेगा खाना
Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में अब मध्याह्न भोजन स्टील के बर्तनों में पकाया जाएगा। एल्युमिनियम के बर्तनों में पके भोजन से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग नए बर्तन खरीदने की कवायद में जुट गया है।
जिले में 1705 परिषदीय विद्यालय हैं। इसके अलावा 105 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बच्चों को दिया जाता है। एमडीएम के तहत बनने वाले खाने का प्रतिदिन मैन्यू निर्धारित है। उसके हिसाब से ही प्रतिदिन भोजन दिया जाता है। फिलहाल स्कूलों में मध्याह्न भोजन पकाने में एल्यूमीनियम के बर्तन का प्रयोग किया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बर्तन में भोजन पकाने की अवधि एवं तापमान का ध्यान न रखने से लिचिंग का खतरा बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए अब विद्यालयों में भोजन पकाने के लिए इनका कम से कम प्रयोग किया जाएगा।