{"_id":"6819174118c07e2cd5031684","slug":"now-beer-is-also-available-at-local-liquor-shops-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148439-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: देसी शराब की दुकानों पर अब बियर भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: देसी शराब की दुकानों पर अब बियर भी
Tue, 06 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नई आबकारी नीति के सहारे आबकारी विभाग ने अपनी कमाई बढ़ाने का इंतजाम कर लिया है। जनपद के देसी शराब की दुकानों पर अब ब्रांडेड बियर भी बिकेंगे। देसी के अनुज्ञापी इसके लिए अतिरिक्त शुल्क लेकर लाइसेंस ले सकते हैं।
जनपद में कुल 179 देसी शराब की दुकानों को नए वित्तीय सत्र में संचालन का लाइसेंस विभाग ने दिया है। अब इन दुकानों के अनुज्ञापी बियर की बिक्री भी कर सकेंगे। बस उन्हें लाइसेंस फीस अलग से भरना होगा। साथ ही यह भी जरूरी शर्त है कि देसी शराब की दुकान के 3 किमी के दायरे में कंपोजिट शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए।
शराब और बियर की बिक्री अनुपात पर जानकारी देते हुए सदर आबकारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने बताया कि बियर का क्रेज युवाओं में अधिक है। इसकी बिक्री अंग्रेजी शराब की तुलना में गर्मी में अधिक रहती है। इसलिए नई आबकारी नीति के तहत देसी की दुकानों पर बियर बिक्री के आदेश हैं।
विज्ञापन
महंगी हुई बियर : जिले में कैन की खपत ज्यादा है। कैन दुकानदारों के लिए न सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन में आसान है बल्कि डीपफ्रीजर में मानक अनुरूप ठंडा करने में भी सुविधाजनक है। कांच बाटल के टूटने का डर बना रहता है। नये वित्तीय सत्र में बियर बाटल का मूल्य पहले की तरह जहां 170 रुपये है वहीं 130 रुपये में मिलने वाली कैन 140 रुपये कर दी गई है।