{"_id":"679a77db6a8dac5ba80fcc37","slug":"now-abha-id-and-ayushman-card-will-be-made-in-ayushman-arogya-temples-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141515-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब बनेगी आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब बनेगी आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड
Thu, 30 Jan 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की गई है। इस व्यवस्था के शुरू होने से लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
इसके जरिए आम जनता को आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में और आसानी होगी। जानकारी के अनुसार, जिले के 192 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। शासन ने इन पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए सीएचओ और स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड का महत्व आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड का मुख्य उद्देश्य है कि लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से ले सकें।
विज्ञापन
आभा आईडी के माध्यम से व्यक्ति की मेडिकल जानकारी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहती है। आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र लाभार्थी योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को इस सुविधा को व्यवस्थित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग कार्यालयों या अन्य केंद्रों पर जाना पड़ता है। अब ये सेवाएं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ही उपलब्ध होंगी, जो लोगों के समय और मेहनत को बचाएंगी।
जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएंगे। इसके लिए समस्त सीएचसी को निर्देश दिए गए हैं। वे क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाएं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएमओ