फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now 52 types of tests will be done in CHC

Maharajganj News: अब सीएचसी में होंगी 52 प्रकार की जांचें

Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Now 52 types of tests will be done in CHC
महराजगंज। जिले के सभी ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाई जाएंगी। इन केंद्रों पर अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों को 52 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। इससे जिले के लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए बड़े शहरों या मेडिकल कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी 12 ब्लॉक स्तर के सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीनें लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए में शासन को पत्राचार किया गया है। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को साधारण जांचों के लिए भी जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज समेत निजी अस्पतालों में रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे न केवल उन्हें आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। बल्कि समय की भी भारी बर्बादी होती है। हेल्थ एटीएम मशीनें लगने से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। यह मशीनें पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमैटिक होगी। मरीज को मशीन में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद वह अपनी आवश्यक जांच करवा सकता है। हेल्थ एटीएम से जांच कराने के बाद तुरंत रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed