फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice issued to the accountant by the Gram Panchayat office Rampur Chakia.

Maharajganj News: ग्राम पंचायत कार्यालय रामपुर चकिया की ओर से लेखपाल को नोटिस जारी

Wed, 25 Feb 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to the accountant by the Gram Panchayat office Rampur Chakia.
लेखपाल पर बैठक में उपस्थित न होने और कार्यों में रुचि न लेने का आरोप
विज्ञापन

परतावल। विकास खंड परतावल के ग्राम पंचायत रामपुर चकिया में भूमि प्रबंधन समिति से जुड़े मामले को लेकर सचिव को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस बीते 21 फरवरी को ग्राम पंचायत कार्यालय रामपुर चकिया की ओर से जारी किया गया।

जारी नोटिस में ग्राम प्रधान अंगिरा देवी ने आरोप लगाया है कि भूमि प्रबंधन समिति के सचिव व लेखपाल अभिनीत श्रीवास्तव को दो-तीन बार समिति की बैठक में बुलाया गय लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके अलावा लेखपाल ने 20 फरवरी को गाटा संख्या 325 (क) से संबंधित भूमि की पैमाइश की थी। इसका स्पॉट मेमो अभी तक ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया गया है। नोटिस के अनुसार, सचिव को तीन दिन का समय दिया गया है कि वे संबंधित भूमि की पैमाइश की रिपोर्ट ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकि इसे ग्रामसभा के लोगों के सामने रखा जा सके। इस संबंध में लेखपाल अभिनीत श्रीवास्तव का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed