फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice Against 2 clerc

सर्वे कार्य में अनुपस्थित मिले दो सामयिक लिपिक को नोटिस जारी

Sat, 28 May 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Notice Against 2 clerc
सर्वे कार्य में अनुपस्थित मिले दो सामयिक लिपिक को नोटिस जारी
विज्ञापन

महराजगंज। सर्वे कार्य में अनुपस्थित रहना घुघली के दो सामयिक लिपिक को भारी पड़ गया। शुक्रवार को सर्वे का निरीक्षण करने पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने अनुपस्थित रहने पर दोनों सामयिक लिपिकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया है।

उन्होंने घुघली बुजुर्ग में सर्वे के दौरान पाया कि कर्मियों की ओर से गलत तरीके से सर्वे किया जा रहा है, जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने दिशा-निर्देश के मुताबिक सर्वे करने को कहा। यह भी कहा कि सर्वे में किसान के परिवार के सदस्य भी पूरा सहयोग करें। यदि कहीं से भी डाटा गड़बड़ होगा, तो अनुपस्थित रहने की दशा मे किसान भी उसके जिम्मेदार माने जाएंगे। उन्होंने मृतक महिला किसान के वारिस के रूप में परिवार के सदस्यों को अपनी प्रक्रिया को पूरा कराने को कहा। देवतहां में सर्वे कार्य चलता पाया गया, कर्मी पूरी तत्परता से सर्वे कार्य में जुटे मिले। वहां पर भी किसानों को अपने खेत पर मौजूद रहकर सर्वे कराने एवं घोषणापत्र भरने की दिशा में रुचि दिखने को कहा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान अपने खेती के दायरे को विकसित कर अपनी आय को बढ़ाने पर जोर देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed