फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   not relieved from the cold

धूप निकली,गलन से राहत नहीं

Tue, 09 Jan 2018 12:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 09 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
not relieved from the cold
धूप निकली,गलन से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कड़ाके की ठंड और कोहरे से लोग सोमवार को भी परेशान रहे। हालांकि सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद धूप तो निकली लेकिन लोगों को गलन से राहत नहीं मिली।  जिले में अधिकतम तापमान 17 और न्यूूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


धूप होने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। गलन से लोग परेशान रहे। हालांकि ठंड से राहत के लिए लोग गर्म कपडे़ पहनकर कुछ देर धूप में भी बैठे रहे।  उधर, धूप निकलने से बस स्टेशन पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को थोड़ी कम परेशानी हुई। यात्री धूप में खड़े होकर ठंड से बचाव की कोशिश करते रहे। हालांकि यहां अलाव की व्यवस्था नहीं की गई थी। वहीं, दूसरी तरफ जिला अस्पताल परिसर में मरीजों के तीमारदार भी ठंड से बचाव के लिए धूप में देर तक बैठे रहे। सुबह कोहरा कम रहा लेकिन हल्की पछुआ हवा चलने से गलन ज्यादा थी। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। बाजार में भी चहल पहल देखी गई। धूप निकलने के बाद ठंड हवा से ठिठुरन रही। हवा इतनी ठंडी रही कि बाइक चलाने के दौरान लोगों को परेशानी हो रही थी। दिन ढलने के बाद से ही गलन और बढ़ गई। कोहरा भी बढ़ गया। वहीं नगर में कुछ प्रमुख स्थानों पर अलावा नहीं जलने से लोगों को परेशानी हुई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने दावा किया कि नगर में अलाव जलवाए गए हैं। सक्सेना चौक, भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था है। उनका कहना था कि ठंड को देखते हुए रैन बसेरा की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed