फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not less than 50 percent voting took place at the booths of veterans.

Maharajganj News: दिग्गजों के बूथों पर 50 प्रतिशत से कम नहीं हुआ मतदान, बची लाज

Sun, 02 Jun 2024 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jun 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Not less than 50 percent voting took place at the booths of veterans.
महराजगंज। जिले में दिग्गजों के बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान नहीं हुआ। लोग वोट करने पहुंचे, लेकिन कहीं भी 80 से 90 प्रतिशत का आंकड़ा पूरा नहीं हुआ। गर्मी के कारण सुबह ही लोगों ने मतदान किया। दोपहर में कतार टूट गई। शाम को लोग फिर घरों से निकले। इससे दिग्गजों की लाज बच गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर अयोध्या बूथ संख्या 157 पर कुल मत 1089 हैं। इसमें 655 पोल हुए हैं। यह बूथ प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी का बूथ है। आधे से अधिक वोटरों ने मतदान किया। पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह और पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बूथ संख्या 56 पर मतदान किया। यहां 1247 मत हैं, इसमें से 558 मत पोल हुआ है। 311 पुरुष, 247 महिलाओं ने मतदान किया है।
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेेंद्र सिंह का बूथ परतावल कस्बे के बीआरसी परिसर में 366 नंबर है। यहां 807 वोटरों में 405 ने मतदान किया है। 50 प्रतिशत वोटर ही घर से बाहर निकल सके। बसपा प्रत्याशी मौसमे आलम का बूथ मिठौरा 155 है। यहां कुल मत 908 में से 544 लोगों ने मतदान किया। यहां आंकड़ा आधे से ज्यादा है। यहां वोटरों ने कुछ जागरूकता दिखाई है। शहर में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का बूथ संख्या 202 धनेवा धनेई में है। इस बूथ पर 1330 वोट है। यहां पांच बजे तक 685 मत पड़ चुके थे। अंत तक यहां 740 मत पडे़। इस बूथ पर अधिक मतदान हुआ है। यहां वोटरों ने जागरूकता अधिक दिखाई। बताया जाता है कि इस बूथ पर मुस्लिम मत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed