फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not installed on 1.5 lakh vehicles

Maharajganj News: डेढु लाख वाहनों पर नहीं लगी है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Sun, 02 Jul 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Not installed on 1.5 lakh vehicles
जांच के दौरान 465 वाहनों का चालन कर वसूला गया करीब 23 लाख जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में अप्रैल 2019 से पहले के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया बेहद सुस्त है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाने में वाहन स्वामी रुचि नहीं ले रहे हैं। करीब डेढ़ लाख वाहनों में अभी तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लग पाई है। ऐसे में परिवहन विभाग के सामने सभी पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाने की चुनौती है। जांच में 465 वाहनों को चालान कर 23 लाख जुर्माना वसूल किया गया।
शासन ने एक अप्रैल 2019 से पहले के सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने का आदेश दिया है। इस पर अमल कराने का जिम्मा परिवहन विभाग को सौंपा गया है। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाने में वाहन स्वामी रुचि नहीं ले रहे हैं। परिवहन विभाग के लिए सभी पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाना बड़ी चुनौती साबित हो रही है। विभाग की ओर से अभी वाहन स्वामियों पर ज्यादा सख्ती नहीं की जा रही है। हालांकि, वाहनों का फिटनेस समेत अन्य सभी प्रकार के कार्य बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं मिला तो पहली बार पांच हजार जुर्माना वसूल किया जाएगा। दूसरी बार पकडे़ जाने पर 10,000 रुपये जुर्माना वाहन स्वामी को भरना होगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए सभी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed