फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not Covered Nala sice 8 month

पड़ताल

Mon, 30 May 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Not Covered Nala sice 8 month
आधा-अधूरा नाला बनाया, आठ माह से ढक्कन लगाना भूल गए
विज्ञापन

महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ परतावल कस्बे में आधा-अधूरा नाला बनाकर ढक्कन लगाना भी जिम्मेदार भूल गए हैं। करीब आठ माह से स्थानीय नागरिक एवं दुकानदार परेशान हैं। उनका दर्द जानने वाला कोई नहीं है। इससे घर में आने-जाने में भी दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। दुकानों में ग्राहक भी कम आने लगे हैं। लोगों ने स्वयं पटरी लगाकर आने-जाने की व्यवस्था की है। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है।
परतावल कस्बे में चौराहे से करीब 500 मीटर तक दोनों तरफ आधा-अधूरा नाला बना है। बीच में कुछ दूरी पर नाले को खोदकर छोड़ दिया गया है। जहां नाला बना है, वहां ज्यादातर जगहों पर ढक्कन नहीं लगा है। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। इससे कारोबारी से लेकर स्थानीय नागरिक भी परेशान हैं। घर में कोई बीमार हो जाए तो उसे इलाज कराने ले जाने में मुश्किल होती है। घर से बाइक निकालने के दौरान गिर कर लोग घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

नाले पर ढक्कन नहीं लगा है। इससे दुर्घटना की संभावना प्रबल हो गई है। जिम्मेदारों को लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं है। -नासिर हुसैन, एजेंसी संचालक
दुकान के सामने ही नाला खुला है। बाइक बनाने में समस्या होती है। किसी तरह से पटरी लगाकर व्यवस्था की गई है। नाला पार करने के दौरान कई बार बाइक गिर चुकी है। -विनोद, बाइक मिस्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों जिम में युवा कम आ रहे हैं। नाला खुला होने के कारण आने-जाने में ज्यादा समस्या होती है। इससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। -एहराब खान, जिम संचालक
दुकान पर ग्राहक आने से परहेज करने लगे हैं। नाले पर ढक्कन नहीं होने से काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। किसी तरह व्यवस्था बनाकर काम चलाया जा रहा है। -मुस्ताक अहमद, दुकानदार

संबंधित ठेकेदार को जल्दी ढक्कन लगाने एवं नाले को पूरा करने की चेतावनी दी गई है। तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्दी ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। -सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed