{"_id":"68ab64831d7682858600cf97","slug":"nodal-officers-appointed-to-check-embankments-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157895-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तटबंधों की जांच के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तटबंधों की जांच के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी
विज्ञापन
आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव में जांच-पड़ताल करते नायब तहसीलदार नौतनवां सौरभ कुमार श्रीवास्तव।
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मानसून के दृष्टिगत तटबंधों की सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों हेतु नोडल अधिकारियों को नामित किया है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में वर्ष 2025 में मानसून सत्र एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत स्थित निर्मित विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण कर उनके कटान स्थल, रेनकट व रैटहोल का स्थान (किमी में) चिह्नित करते हुए विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के लिए तटबंधवार नोडल अधिकारी नामित करते हुए इनकी ड्यूटी लगाई है।
आदेश में कहा गया है कि जनपद के सभी 21 तटबंधों पर निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारी प्रतिदिन संबंधित तटबंध का भौतिक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान विशेष ध्यान इस बात पर दिया जाए कि कहीं कटान, दरार, धंसान, पानी का रिसाव अथवा नदी के जलस्तर में असामान्य वृद्धि तो नहीं हो रही। साथ ही यह भी देखा जाए कि तटबंध पर किसी प्रकार की अवांछित मानवीय गतिविधियां जैसे मिट्टी निकालना या अवैध निर्माण तो नहीं हो रहा। प्रत्येक नोडल अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण उपरांत आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
डीएम के आदेशानुसार जितेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर जर्दी डोमरा, प्रेम शंकर पांडेय, अपर उपजिलाधिकारी लक्ष्मीपुर रिंग बांध और शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी बनरहवा विस्तार के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
पंकज शाही, तहसीलदार सदर को अनंतपुर बड़हरा, भोलेनाथ कन्नौजिया, खंड विकास अधिकारी सदर को अमहवा रिंग, श्री राहुल सागर, खंड विकास अधिकारी मिठौरा को डोमरा रिंग बांध, विजय यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को चेहरी बांध और विवेक श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार घुघुली को भगवानपुर बांध का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
देश दीपक तिवारी, नायब तहसीलदार सदर को टेढ़वा बांध, शैलेंद्र गौतम, उपजिलाधिकारी फरेंदा को लेहड़ा बांध, वशिष्ठ वर्मा, तहसीलदार फरेन्दा को नगवां बांध, अतुल कुमार खण्ड विकास अधिकारी फरेंदा को बंदेईया बांध, संतोष कुमार यादव खंड विकास अधिकारी परतावल को झावाकोट तटबंध की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार कृष्णकांत शुक्ला, खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज, बेलसर रिगौली तटबंध, नवीन कुमार, उपजिलाधिकारी नौतनवा, आराजी सुबाइन सूबेदारपुर तटबंध (दायां), कर्ण सिंह तहसीलदार नौतनवां, आराजी सुबाइन सूबेदारपुर(बायां), नन्द प्रकाश मौर्य उपजिलाधिकारी निचलौल, बसूली गाइड तटबंध और अमित कुमार सिंह, तहसीलदार निचलौल एसएसबी कैंप रिंग बांध के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया।
निचलौल खंड विकास अधिकारी शमा सिंह को रामनगर ठूठीबारी, पीयूष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार, निचलौल को नारायणी छितौनी और सिद्धार्थ गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी को लक्ष्मीपुर भरवलिया का नोडल अधिकारी नामित करते हुए तटबंध की नियमित निगरानी के लिए निर्देशित किया है।