फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No swimmers found for the state-level competition.

Maharajganj News: राज्य स्तरीय तैराकी के लिए नहीं मिले खिलाड़ी

Sun, 05 Jul 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
No swimmers found for the state-level competition.
महराजगंज। सरकार खेलों के प्रति युवाओं की अभिरुचि उत्पन्न करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। बताया जा रहा कि सिर्फ शिक्षा ही नहीं खेल भी तरक्की की राह आसान कर सकते। लेकिन खेलों में शुमार तैराकी के लिए जनपद में तरणताल ही नहीं है, न ही इसके लिए कोई प्रयास ही हो रहा।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि जिला स्टेडियम में सिर्फ फिजिकल टेस्ट के सहारे तैराकी के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर मंडल मुख्यालय गोरखपुर भेज दिया जाता है। 29 जून 2026 को जिला स्टेडियम में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता जो वाराणसी में 10 से 12 जुलाई को तय है, लेकिन इसके लिए आयोजित ट्रायल में कोई प्रतिभागी क्रीड़ा विभाग को नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जनपद में खेल को प्रोत्साहित करने के प्रयास सांसद व विधायक खेल स्पर्धाओं के साथ क्रीड़ा विभाग के जरिये कोच इत्यादि के इंतजाम से हो रहा है। धनेवा में एक बड़े भूभाग पर जिला स्टेडियम स्थापित करने के साथ खेलो इंडिया के तहत कुश्ती जूनियर वर्ग का प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित है, लेकिन अन्य खेलों की बात करें तो संसाधनों की कमी के कारण कई खेलों के खिलाड़ी ही नहीं मिल रहे हैं। इसमें तैराकी (स्वीमिंग) के लिए तरणताल का इंतजाम न होना इस महत्वपूर्ण खेल से स्थानीय खिलाड़ियों की दूरी का कारण बनता जा रहा है। स्थिति यह है कि स्टेडियम में तैराकी विद्या के खेल के लिए सिर्फ फिजिकल टेस्ट के जरिये ही खिलाड़ियों का चयन हो जाता है। इसबार तैराकी की राज्य स्तरीय स्पर्धा जो वाराणसी में 10 से 12 जुलाई तक होनी है। इसके लिए 29 जून को स्टेडियम में फिजिकल टेस्ट के जरिये खिलाड़ियों को चयन के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोई भी प्रतिभागी मौके पर नहीं आया जिसके कारण मंडल स्तरीय ट्रायल में जनपद से कोई खिलाड़ी गोरखपुर नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed