फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No solar panels on cooperative societies

Maharajganj News: सहकारी समितियों पर सोलर पैनल नहीं

Tue, 03 Jun 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 03 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
No solar panels on cooperative societies
महराजगंज। साधन सहकारी समितियों का कायाकल्प कर ग्रामीणों के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है। जनपद में कुल 96 सहकारी समिति संचालित हैं।
विज्ञापन

इन समितियों के बिजली का खर्च शून्य करने के लिए सौर उर्जा को बढ़ावा देने के निर्देश हैं। सहकारी समितियों की बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए सोलर पैनल लग रहे हैं, लेकिन जनपद को इससे वंचित रखा गया है। सहकारिता विभाग की तरफ से विभाग के पास इसका पत्र तो मिला है, लेकिन इसमें जनपद की समितियों का जिक्र न होने से निराशा है।
जिले की 62 सहकारी समितियों को कामन सर्विस सेंटर के रूप में परिवर्तित कर ग्रामीणों को खसरा, खतौनी व अन्य प्रमाणपत्र देने की सुविधा दी जा रही है। समितियों की कमाई बढ़ी तो बिजली का खर्च भी बढ़ा, जिसका भुगतान करना एक बड़ी समस्या थी।
विज्ञापन

इससे निजात के लिए समितियों पर सोलर पैनल के सहारे रोशन करने के निर्देश प्रभावी हुए हैं, लेकिन इसमें महराजगंज की किसी सहकारी समिति को स्थान नहीं दिया गया है। जबकि 3 समितियों का संचालन जन औषधि केंद्र के रूप में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदीय समितियों को सोलर योजना में स्थान न दिए जाने से समिति के सचिव गण भी निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed