फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No operation of passenger trains canceled or darshan

Maharajganj News: निरस्त पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं तो दर्शन

Mon, 18 Dec 2023 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 18 Dec 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
No operation of passenger trains canceled or darshan
नौतनवा। भाजपा नेता जितेंद्र जयसवाल ने रेलवे महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल को संबोधित नौतनवा स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। नौतनवा से गोरखपुर तथा नकहा से नौतनवा तक चलने वाली निरस्त पैसेंजर ट्रेन को पुनः चलाने की मांग की। यदि ट्रेनें नहीं चली तो होगा धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रेलवे महाप्रबंधक को दिए ज्ञापन में बताया कि नौतनवा से गोरखपुर रेल खंड पर चलने वाली नौतनवा से नकहा तक जाने वाली 05470 पैसेंजर ट्रेन तथा गोरखपुर से चलकर नौतनवा तक आने वाली 05471 पैसेंजर ट्रेन को 3 दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। नौतनवा से 9:40 पर चलकर गोरखपुर तक जाने वाली और 1:45 पर नकहा जंगल से चलकर नौतनवां तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन इस क्षेत्र की जीवन रेखा है। इस ट्रेन से क्षेत्र के लोगों का आना जाना रहता था। ट्रेन के सापेक्ष रोडवेज तथा प्राइवेट बस का किराया तीन गुना से भी अधिक है। इस दोनों ट्रेनों का समय सारिणी ऐसा है, जब कोहरा पड़ता ही नहीं है, उसके बाद भी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। यदि 28 दिसंबर को निरस्त ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया तो रेलवे परिसर में जनहित में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर उमा शंकर पांडेय, मनोज जायसवाल, विनोद गौड़ किशन मद्धेशिया, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed