फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   no femal doctor in 12 hospital

12 सीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं

Sun, 11 Oct 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
no femal doctor in 12 hospital
12 सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, निजी अस्पताल जाने को मजबूर
विज्ञापन

जिले में महज दो सीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती
महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए जाना पड़ता है दूसरे शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में महिलाओं के बेहतर इलाज का दवा फेल साबित हो रहा है, क्योंकि जिले में केवल दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती है। अन्य अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती नहीं है। ऐसे में महिलाओं को गंभीर बीमारी होने पर या तो वह गोरखपुर इलाज के लिए जाती हैं या निजी अस्पतालों में महंगे इलाज कराने को मजबूर हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिले में सभी सामुदायिक केंद्रों पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती के लिए पद स्वीकृत हैं, लेकिन जिले में केवल परतावल, निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती है। ऐसे में जिले में गंभीर रोग से पीड़ित महिलाओं का इलाज बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा है। लोगों ने कहा कि अगर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती होती तो महिलाओं को बेहतर इलाज की सुविधा अपने नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही मिल जाती। विभाग की ओर से कोई कारगर कार्रवाई न होने के कारण लोगों को गोरखपुर, लखनऊ सहित अन्य जिलों में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पास महिलाओं को इलाज के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

राजीव नगर मुहल्ले की रहने वाली जया कसौधन ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वीकृत पद के सापेक्ष तैनाती कर दी जाती तो जिले में ही बेहतर इलाज मिल जाता। अन्य जिले व निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। वहीं सारिका त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था जिले में रहती तो समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग इस मसले पर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के स्वीकृत पद हैं, जिसमें निचलौल और परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती है। डॉक्टरों की तैनाती शासन स्तर से होती है। जो व्यवस्था है, उसमें बेहतर कार्य करने का प्रयास जारी है।
डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, सीएमओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed