फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No-entry for heavy vehicles in the city; diversions at four locations.

Maharajganj News: नगर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, चार स्थानों पर डायवर्जन

Fri, 28 Aug 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
No-entry for heavy vehicles in the city; diversions at four locations.
महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 28 अगस्त को पर्व के दौरान नगर में यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए भारी और वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

नगर में प्रवेश करने वाले भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के लिए चार स्थानों पर नो-एंट्री और रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। इनमें सिन्दुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट शामिल हैं। इन स्थानों से भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा ताकि रक्षाबंधन के दौरान बाजार और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व के दौरान शहर में आने-जाने वाले वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों से अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा न करने और पुलिसकर्मियों को यातायात संचालन में सहयोग करने को कहा गया है। नो-एंट्री व्यवस्था के बावजूद आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को नियमानुसार आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed