{"_id":"671d4dfdb7d0a1b1630a497b","slug":"no-child-or-pregnant-woman-should-be-deprived-of-vaccination-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-134439-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोई भी बच्चा और गर्भवती टीकाकरण से वंचित न रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोई भी बच्चा और गर्भवती टीकाकरण से वंचित न रहे
Sun, 27 Oct 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
बागापार। एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस सत्र ग्राम सभा कटहरा के उसरहवा नर्सरी का चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा ने निरीक्षण किया। यहां पर एएनएम बबिता मौर्या सत्र का संचालन कर रही थीं। आशा उषा देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साजरुन निशा उपस्थित मिलीं। एएनएम, आंगनबाड़ी एवं आशा की ड्यू लिस्ट का मिलान कराया गया। इसमें 15 बच्चे तथा दो गर्भवती दर्ज हैं।
आशा को निर्देशित किया गया कि ड्यू लिस्ट में जितने नाम दर्ज हैं, सभी लाभार्थियों को बुलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। कोई भी बच्चा व गर्भवती टीकाकरण से वंचित न रहे। सत्र पर जो भी गर्भवती आती हैं, उनका ब्लड प्रेशर जांच, वजन की जांच मूत्र में प्रोटीन व शुगर की जांच, हीमोग्लोबिन की जांच सुचारू रूप से की जाए। सभी योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के बारे में भी प्रेरित किया जाए। आशा को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के सभी व्यक्तियों का आभा आईडी अवश्य बना डालें। दस्तक अभियान में एक एक घर का सर्वे आशा व आंगनबाड़ी अवश्य कर लेंगी। हर पत्र व्यक्ति का आयुष्मान गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा दें। इस दौरान चाई संस्था के कोर्डिनेटर आजम मौजूद रहे।