फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nishan Yatra taken out with cheers of Khatu Shyam

Maharajganj News: खाटू श्याम के जयकारों के साथ निकाली निशान यात्रा

Wed, 20 Mar 2024 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Mar 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra taken out with cheers of Khatu Shyam
महराजगंज/फरेंदा/सिसवा बाजार। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच व मारवाड़ी समाज ने बुधवार को कस्बे में धूमधाम से निशान यात्रा निकाली। बारिश पर लोगों की आस्था भारी पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम की निशान यात्रा उठाकर नाचते गाते कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीश्याम धाम मंदिर पहुंचे। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। जयकारों से नगर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

महराजगंज शहर में निशान यात्रा श्री श्याम मंदिर से निकली। निशान यात्रा शहर में भ्रमण श्रीश्याम मंदिर पहुंची। निशान यात्रा फरेंदा कस्बे के दुर्गा मंदिर से शुरू होकर आंबेडकर तिराहा, मिल गेट, धानी ढाला होते हुए श्याम जी मंदिर पहुंची। जहां अखंड ज्योति पाठ व श्यामभजन का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अनुज चोखानी, शिव कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार चोखानी, संजय टिबड़ेवाल, सोनू तुलस्यान, आदित्य अग्रवाल, किशन टिबड़ेवाल, अभय चोखानी व शिवम बागला मौजूद रहे। फाल्गुन सुदी एकादशी को राजस्थान प्रदेश के सीकर में आयोजित खाटू श्याम के मेले के उपलक्ष्य में साईं बाबा मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। नगर के श्याम मंदिर में निशान चढ़ाकर यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल, हरिराम भालोटिया, संत कुमार जालान, निरंजन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed