{"_id":"6500c41733920f07f6085d14","slug":"nipun-test-today-proficiency-of-89819-students-will-be-tested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-5609-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निपुण टेस्ट आज, 89819 विद्यार्थियों की जांची जाएगी निपुणता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निपुण टेस्ट आज, 89819 विद्यार्थियों की जांची जाएगी निपुणता
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 1458 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों का निपुण टेस्ट होगा। टेस्ट को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए एक विद्यालय के शिक्षक को दूसरे विद्यालय पर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट देने को भी कहा गया है।
जिले के सभी 1695 परिषदीय विद्यालयों व 13 कस्तूरबा विद्यालयों में 13 व 14 सितंबर को निपुण टेस्ट कराया जाना है। 13 को कक्षा एक से तीन तक के 89,819 विद्यार्थी टेस्ट देंगे। वहीं 14 को कक्षा चार से आठ तक के पंजीकृत कुल 1,42,840 परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए चिह्नित किया गया है। परीक्षा सुबह आठ बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होगा एवं 10 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
ब्लॉक व जिले स्तर पर गठित हुआ नियंत्रण कक्ष
जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन से संबंधित किसी प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित है। ब्लॉकों में गुणवत्ता समन्वयक के साथ कंप्यूटर आपरेटर, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन व कुछ शिक्षकों को तैनात किया गया है। वहीं जिले स्तर जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन, जिला समन्वयक एमआईएस व तीनों राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्यों को जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में तैनात किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मेडिकल छोड़ कोई अवकाश नहीं होगा देय
स्कूलों मेें तैनात शिक्षकों को परीक्षा अवधि में मेडिकल छोड़ कोई भी अवकाश देय नहीं होगा, सभी शिक्षक समय से पहुंचकर परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में योगदान दें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में संचालित होने वाले परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बुधवार व बृहस्पतिवार को टेस्ट कराने के संबंध में सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका भी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है।
-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी