फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nine years of BJP rule

Maharajganj News: भारत के बदलाव का स्वर्णिम वर्ष है भाजपा के नौ साल का शासन

Mon, 05 Jun 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
nine years of BJP rule
जिला पंचायत सभागार में भाजपा सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते झारखंड के पूर्व मुख्यम
फोटो
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेसवार्ता में रखा विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के नौ साल का शासन देश के बदलाव का स्वर्णिम वर्ष है। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की सोच रखते हुए पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य किया है। इस समयावधि में देश स्वास्थ्य व रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। पहले हम दोनों ही क्षेत्रों में दूसरे देशों पर निर्भर थे। अब स्वयं दूसरे देशों को मदद उपलब्ध करा रहे हैं।
ये बातें रविवार को जिला पंचायत सभागार में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक वैभव को नया रूप मिला है। योग देश की प्राचीन संस्कृति है जिसे 175 देश सम्मान दे रहे हैं। अयोध्या में बन रहा भव्य राममंदिर, काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में बन रहे कॉरिडोर आध्यात्मिक विकास का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को पूरे विश्व में सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पवार ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारतीय जनता पार्टी ने पर्याप्त सम्मान देने का कार्य किया है। दलित समाज के उत्थान की दिशा में पार्टी की ओर से जो पहल हुई है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अमृतकाल को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही भाजपा : पंकज
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि देश की आजादी के 100 साल के बाद की स्थिति (अमृतकाल) को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्य कर रही है। कोरोना काल के विपरीत हालात मेें भाजपा ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया। हर क्षेत्र में विकास की दिशा में सार्थक पहल हुई है।

...
सांप्रदायिक है कांग्रेस पार्टी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक है। केरल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन कर सरकार बनाते हुए उसने इस बात को साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए विपक्ष मंच बनाने में जुटा है। बालासोर की घटना हृय विदारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed