फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nichlaul CHC gets second place in medical and nutrition

Maharajganj News: चिकित्सा व पोषण में निचलौल सीएचसी को दूसरा स्थान

Thu, 04 Sep 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Nichlaul CHC gets second place in medical and nutrition
निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिकित्सा एवं पोषण के क्षेत्र में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। वहीं इस स्थान को हासिल करने पर सीएचसी को शासन की ओर से एक करोड़ रुपये का पुरस्कार भी मिला है। पुरस्कार में मिले रकम से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष सचिव अमित सिंह बंसल की ओर से जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को संयुक्त रूप से जारी पत्र में बताया है कि नियोजन विभाग के शासन 29 फरवरी 2024 के माध्यम से कुल 50 इंडीकेटर्स के आधार पर यूपी एबीपी पल्स के रूप में प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों में प्रगति का अनुश्रवण किया गया था।
विज्ञापन

ऐसे में मार्च 2024 से मार्च 2025 के मध्य वार्षिक ओवरऑल और विषयगत क्षेत्र वार डेल्टा रैंकिंग के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंडों को प्रोत्साहन के रूप में रकम आवंटित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 20 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। ऐसे में चिकित्सा एवं पोषण में सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर डेढ़ करोड़ रकम की प्रोत्साहन हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महराजगंज जिले के निचलौल प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर एक करोड़ की प्रोत्साहन हासिल की। जबकि कौशांबी जिले के मंजनपुर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर 50 लाख रकम की प्रोत्साहन हासिल की है।

अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि शासन की ओर से इस पुरस्कार के लिए चिकित्सा एवं पोषण के तहत पांच बिंदु के आधार पर चयन किया गया है। यह उपलब्धि अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से मिला है। आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed