फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   news of death came after a while

Maharajganj News: अविनाश ने मां को फोन कर कहा था अभी घर आऊंंगा, थोड़ी देर बाद आई मौत की खबर

Mon, 29 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
news of death came after a while
मृतक शिवम के रोते बिलखते परिजन।संवाद
फोटो
विज्ञापन

बचपन के दोस्त थे अविनाश और शिवम, दोनों की मौत से घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा रोड पर शनिवार की देर रात बुलेट शो रूम के पास शहर के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के घर के लोग गम में डूबे हैं। अविनाश ने मौत की नींद सोने से कुछ देर पहले मां को फोन कर कहा था, थोड़ी देर में घर आ जाऊंगा। वह घर तो नहीं आया, लेकिन मौत की खबर जरूर आई। अविनाश का बचपन का दोस्त शिवम मोबाइल फोन की दुकान पर काम करता था। वह दुकान से सीधे दोस्त के साथ कार से घूमने चला गया था।
आजाद नगर मुहल्ले के रहने वाले 25 वर्षीय अविनाश प्रजापति और पंतनगर के 25 वर्षीय शिवम वर्मा बचपन से दोस्त थे। एक अन्य दोस्त को साथ लेकर कार से शनिवार की रात में फरेंदा की ओर से महराजगंज आ रहे थे। इस दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए। क्षतिग्रस्त गाड़ी की हालत देखकर लगता है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज रही होगी। डिवाइडर भी करीब दो मीटर से अधिक टूट गई है। रविवार को आजाद नगर मुहल्ले में अविनाश के घर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी थी। पिता बेचू प्रजापति रोते -रोते बेहोश हो जा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटा डी फार्मा करने की तैयारी कर रहा था। अविनाश के चार भाई हैं। पिता बेचू अंडा की दुकान लगाते हैं। मां पुष्पलता देवी गृहिणी हैं। आजाद नगर के सभासद बृजेंद्र पटेल ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों का ढांढस बंधाया। अविनाश के दोस्त उसके साथ गुजारे वक्त की चर्चा कर रहे थे। प्रियांशु , मनीष, गौरव, रंजीत, बंटी ने बताया कि अचानक से ऐसी घटना हो गई कि विश्वास ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मोबाइल की दुकान से दोस्त के साथ घूमने चला गया था शिवम
पंतनगर मुहल्ले में शिवम वर्मा के घर लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण शिवम की जान चली गई। शिवम के पिता धर्मेंद्र वर्मा लोगों से लिपट कर रो रहे थे। शिवम दो भाइयों में सबसे बड़ा था और मोबाइल फोन की दुकान पर काम करता था। दूसरे नंबर आठ वर्षीय अनुभव हैं। शिवम की दो बहन हैं। बड़ी बहन आकांक्षा वर्मा (24) बीए की पढ़ाई कर रही है। दूसरे नंबर अनुष्का वर्मा (15) हैं। पिता धर्मेंद्र की घर पर सोने-चांदी की दुकान हैं। मां निर्मला देवी गृहिणी हैं। मां ने बताया कि शिवम मोबाइल की दुकान से घर नहीं आया था। वहीं से दोस्त के साथ चला गया था। अचानक सूचना मिली की शिवम दुर्घटना में घायल हो गया है। अस्पताल पहुंचकर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, उनके पति निर्मेष मंगल समेत अन्य लोग उसके घर पहुंच कर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed