{"_id":"6af8c970af69e9c60a0ceb5e","slug":"newly-appointed-district-magistrate-shivsharanappa-gn-has-assumed-charge-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-189253-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता
विज्ञापन
महराजगंज। नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को महराजगंज के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कोषागार में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब अपनी प्राथमिकताएं और कार्ययोजना साझा की। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित न रहे बल्कि उसका वास्तविक लाभ आमजन को मिले, इसके लिए प्रभावी निगरानी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। आगामी जनगणना को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करना होगा। जनपद के समग्र विकास और बेहतर प्रशासनिक सेवाओं के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर टीम भावना से काम किया जाएगा।
2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं शिवशरणप्पा
शिवशरणप्पा जीएन वर्ष 2015 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले जौनपुर में सहायक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट और देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा कानपुर नगर निगम में नगर आयुक्त तथा चित्रकूट और सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सिद्धार्थनगर से उनका स्थानांरण महराजगंज हुआ है।