फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Newborn dies, hospital operator beaten up

Maharajganj News: नवजात की मौत, अस्पताल संचालक को पीटा

Thu, 05 Sep 2024 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 05 Sep 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies, hospital operator beaten up
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में बृहस्पतिवार को हंगामा किया और संचालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले की शांत कराया।
विज्ञापन

देवपुर निवासी अब्दुल रहमान पत्नी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। दो दिन बाद स्वजनों ने प्रसूता की अस्पताल से छुट्टी करा ली। बुधवार को अचानक एक बच्चे की हालत खराब हो गई। स्वजनों ने उसे लक्ष्मीपुर में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल मानक के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाकर संचालक की पिटाई कर दी। अधीक्षक सीएचसी लक्ष्मीपुर डाॅ. विपिन कुमार शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed