फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New transformer installed in Bhitauli sub-centre, will get relief from tripping

Maharajganj News: भिटौली उपकेंद्र में लगा नया ट्रांसफाॅर्मर, ट्रीपिंग से मिलेगी राहत

Wed, 28 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
New transformer installed in Bhitauli sub-centre, will get relief from tripping
महराजगंज/शिकारपुर। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने वाली है। विद्युत विभाग की ओर से भिटौली स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफाॅर्मर लग गया है।
विज्ञापन

अन्य तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। नए ट्रांसफाॅर्मर के साथ 33 केवीए का कंट्रोल पैनल भी लगाया जा रहा है, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। इसके अलावा वायरिंग का कार्य और पैनल की स्थापना भी की जा रही है।
विज्ञापन

यह विद्युत पैनल एक इनकमिंग और दो आउटगोइंग कनेक्शन वाला होगा, जिससे विद्युत लोड का बेहतर वितरण किया जा सकेगा और तकनीकी दिक्कतों को कम किया जा सकेगा।
इस परियोजना के पूरा होने में लगभग तीन दिन का समय लगेगा और इस पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। भिटौली उपकेंद्र से वर्तमान में पहले से ही एक पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से बिजली की आपूर्ति हो रही है, लेकिन गर्मी के चलते लोड अत्यधिक बढ़ जाने से बार-बार बिजली की ट्रिपिंग और कटौती की समस्या हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। भिटौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पांच प्रमुख फीडरों सोहरौना, अगया, भिटौली, जय माता दी और सब स्टेशन फीडर के माध्यम से लगभग छह हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है।

एसडीओ परतावल वीके जायसवाल ने बताया कि कि फाउंडेशन तैयार कर ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया है। अब वायरिंग, पैनल और अन्य तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। आगामी तीन दिनों के भीतर यह परियोजना पूरी कर ली जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को स्थायी रूप से बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed