फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New GST rates come into effect, customers show enthusiasm

Maharajganj News: जीएसटी की नई दरें लागू, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Tue, 23 Sep 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
New GST rates come into effect, customers show enthusiasm
कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। बाजार में सोमवार से जीएसटी की नई दर लागू हो चुकी हैं। लोगों को बाजारों में नई दरों पर सामान मिले। इसको लेकर ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिला। दुकानदार ग्राहकों के उत्साह को देखकर कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद लगा रहे हैं।
जिला अस्पताल के सामने थोक दवा की दुकानों पर जीएसटी के नए रेट को लेकर खरीदार संशय में रहे। खरीदारी के पहले उन्होंने रेट को लेकर लेकर चर्चा किया। इसके बाद छूट के बारे में जानकारी ली। फुटकर विक्रेता जयहिंद प्रसाद ने बताया कि पहले दिन 20 हजार की दवा मंगाई है। दवाएं नई दरों पर मिली है। ऐसे में ग्राहकों को भी नई दरों पर दवाईयां दी गईं। केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि दवाओं की नई एमआरपी अभी नहीं आई है लेकिन सोमवार से छूट दी जा रही है। 12 फीसदी जीएसटी के जो प्रोडक्ट आए हैं उसमें 6.25 फीसदी की छूट मिलेगी। 12 फीसदी स्लैब से जो दवाएं या सामान शून्य जीएसटी में आए हैं, उस पर 10.72 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं, पांच फीसदी जीएसटी से शून्य स्लैब में आई दवाओं पर 4.77 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 33 जरूरी दवाओं पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। कुछ दवाएं जो पहले 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में थीं अब पांच प्रतिशत में आ गई हैं, जिससे इन पर 11 प्रतिशत से ज्यादा की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

होटल कारोबारी अतुल गुप्ता का कहना है कि होटल व्यवसायियों के लिए यह अच्छा कदम है। इससे टैक्स का बोझ कम हो गया और कागजी कार्रवाई भी आसान होगी। पिछले कुछ साल से लगातार कमजोर हो रहे छोटे और मध्यम वर्ग के होटल कारोबारियों को इससे राहत मिलेगी और बाजार आगे बढ़ेगा। चौपरिया बाइक शो रूम में ग्राहक नए दाम पर बाइक खरीदने आए थे। यहां तैनात कर्मी ग्राहकों को फायदे के बारे में समझाते हुए रेट के बारे में बता रहे थे। कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन करीब 10 गाड़ियों की डिलीवरी दी गई। दोपहिया वाहनों पर करीब सात से आठ हजार रुपये का फायदा ग्राहकों को हुआ। इसमें गाड़ियों का बीमा सस्ता होना भी प्रमुख कारण है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जीएसटी दरों में कमी से काफी उत्साह है। अब तक कारों और बाइकों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था, जो अब घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। इससे गाड़ियों की बिक्री आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में काॅलेज रोड पर इलेक्ट्रानिक की दुकान पर एसी की खरीदारी करते लोग नजर गए। यहां भी नए रेट को लेकर लोग संशय में रहे। उनको दुकान पर तैनात कर्मी रेट के साथ छूट के बारे में बता रहे थे। यहां मिले शांति देवी ने बताया कि टीवी मंगलवार को खरीदना है। रेट पता करने आई थी। नए रेट पर छूट के साथ देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed