फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Network of fraudsters: If you get trapped in their talks, your account will be emptied

जालसाजों का नेटवर्क : बातों में फंसे तो खाली हो जाएगा खाता

Fri, 20 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Network of fraudsters: If you get trapped in their talks, your account will be emptied
महराजगंज। जालसाजों का नेटवर्क जिले में मजबूत है। बातों के जाल में उलझाकर रकम लेकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं। पीड़ित केस दर्ज कराने के बाद हाथ मलते रह जा रहे हैं। पहले तो परेशानी हो रही है। दूसरे रकम भी हाथ से चली जा रही है। एक माह के आंकड़ों पर गौर करें तो करीब आठ से अधिक से मामले में ठगी के सामने आए हैं। इन सभी मामलों में कार्रवाई हुई। ठगों ने सभी से अगल-अलग तरीके अपनाकर रकम ऐंठ ली।
विज्ञापन

बीते दिनों जालसाजों ने एक सीएचओ से ठगी की। तबादला कराने के नाम पर ठगी की गई थी। प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आते ही केस दर्ज हुआ है। इस प्रकरण में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों ने सीएचओ से पहले बात में उलझाकर भरोसा दिलाया। जब पूरी तरह से भरोसा हो गया तो रकम की मांग की। जालसाज से अपने आप को सचिवालय में काम करने की बात कही। उसने दो चार अधिकारियों का नाम बताकर खुद को सही साबित किया था। पूरे 2.90 लाख लेकर हड़प लिए थे। इस पूरे खेल में जालसाजों ने सीएचओ के अलावा उसके शुभचिंतकों से भी ठगी की। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रकम वापस लेने के लिए पांच महीनों तक मुख्य आरोपी अर्जुन रावत के संपर्क में रही, लेकिन उसने वापस नहीं किया। इतना ही नहीं आरोपी फोन कर जानमाल की धमकी देने लगा। इस मामले में आरोपियों का पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर से सिंगापुर भेजने के मामले में ठगी बीते दिन हुई थी। पीड़ित नेपाल के पाल्ही नंदन ग्राम कुसमा, नवलपरासी का रहने वाला नसरूद्दीन भी परेशान है। केस दर्ज कराने के बाद यह भी हाथ मल रहे हैं। इनके अलावा 11 लोग भी ठगी के शिकार हुए हैं। अब तक न तो काम मिला, न ही रकम मिल सकी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अब तो फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। केस दर्ज होने के पहले तक झूठा दिलासा देता है। ठूठीबारी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मामला सामने आने पर केस दर्ज किया जाता है। लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed