फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nephew stabs uncle and injures him for land share

Maharajganj News: जमीन में हिस्से के लिए भतीजे ने चाचा को चाकू मार कर किया घायल

Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nephew stabs uncle and injures him for land share
रेहन जमीन में हिस्सा मांगने पर बिगड़ा मामला, आरोपी भतीजे को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी नौनिया गांव में मंगलवार सुबह जमीन में हिस्से के लिए भतीजे ने अपने चाचा पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल चाचा को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पकड़ी नौनिया गांव के रहने वाल श्रवण राजभर ने गांव में रेहन जमीन किए हैं। श्रवण के बड़े भाई साधु राजभर हैं। इनका बेटा अरुण ने अपने चाचा से कहा कि अपनी जमीन में हमें हिस्सा दीजिए। उसके चाचा अपने पिता के साथ अलग रहते हैं। मंगलवार को अरुण अपने चाचा से जमीन में हिस्से की बात कर जमीन को कब्जा करने की बात करने लगा। चाचा ने इसका विरोध तो अरुण घर से चाकू लाकर उनके गले पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल श्रवण के हिस्से में एक एकड़ खेत है। कुछ दिन पहले श्रवण ने 40 डिस्मिल खेत रेहन लिया था। आरोपी भतीजा चाह रहा था कि उसमें भी हिस्सा मिले। श्रवन ई रिक्शा चला परिवार का गुजर करते हैं। उनका एक बेटा 16 साल का अनुराग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी भतीजे अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घायल की हालत में सुधार होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed