{"_id":"6647e1b61bb9f03bbe0edce7","slug":"nepali-rupees-recovered-from-sheikh-farenda-village-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122671-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शेख फरेंदा गांव के पास से नेपाली रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शेख फरेंदा गांव के पास से नेपाली रुपये बरामद
Sat, 18 May 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 18 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
खनुआ/सोनौली। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने शेख फरेंदा गांव के पास से एक युवक के पास से नेपाली रुपये बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है। खनुआ चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि नेपाल की तरफ से काले रंग की बाइक दिखाई दी। रोककर तलाशी ली गई तो तीन लाख 20 हजार नेपाली रुपये बरामद हुए। रुपये को कोई वैद्य कागजात नहीं मिला। कौशल गिरी निवासी सोनौली को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन