{"_id":"61211c9b8ebc3e6ed2137b7b","slug":"nepali-private-aeroplane-has-cross-border-alert-maharajganj-news-gkp406284377","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली एयरलाइंस का जहाज भारतीय एरिया में घुसा,खुफिया विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली एयरलाइंस का जहाज भारतीय एरिया में घुसा,खुफिया विभाग अलर्ट
विज्ञापन
नेपाल के निजी एयरलाइंस का विमान भारतीय क्षेत्र में घुसा, अलर्ट
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के एक निजी एयरलाइंस के भारतीय क्षेत्र में घुस जाने के कारण खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। हालांकि इस मामले में अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर नेपाल के निजी एयरलाइंस का एक विमान जो काठमांडू से भैरहवां आ रहा था, जिसकी लैंडिंग 12:50 बजे भैरहवां एयरपोर्ट पर होनी थी। लेकिन वह लैंडिंग के पहले भारतीय क्षेत्र डंडा हेड एसएसबी 66 वीं वाहिनी कैंप के ऊपर चक्कर लगाता रहा। कुछ मिनटों बाद वह नेपाल सीमा में चला गया। इस घटना की सूचना होते ही भारतीय खुफिया विभाग हरकत में आया और इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों से की गई। बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत नेपाल प्रशासन से भी की गई है। भैरहवां निजी एयरलाइंस के स्टेशन मास्टर दर्शन धिमिरे ने बताया कि कभी- कभी लैंडिंग में परेशानी होने के कारण गोरखपुर, वाराणसी व लखनऊ एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से अनुमति लेकर भारतीय क्षेत्र में उड़ान भरता है।