फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepali citizens will arrive on January 22 for the inauguration of Shri Ram temple in Ayodhya.

Maharajganj News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन में 22 जनवरी को पहुंचेंगे नेपाली नागरिक

Sun, 10 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nepali citizens will arrive on January 22 for the inauguration of Shri Ram temple in Ayodhya.
महराजगंज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है। श्रद्धालुओं के लिए आस्था के इस बड़े केंद्र का नेपाल से भी रिश्ता है। मान्यताओं के अनुसार राम का विवाह जनकपुर में हुआ जो नेपाल में है। दोनों देशों के संबंधों के मद्देनजर अयोध्या के राम मंदिर को लेकर नेपाल के लोग भी उत्साहित हैं। उद्घाटन में नेपाली नागरिक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन




लुंबिनी प्रदेश के गृह मंत्री संतोष पांडेय ने बताया कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण और उद्घाटन को लेकर नेपाली नागरिक भी उत्साहित हैं। मंदिर के उद्घाटन से दोनों देशों के नागरिकों को मजबूत और सकारात्मक संदेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने राम मंदिर काफी महत्वपूर्ण महत्व रखता है। उन्होंने कहा नेपाली नागरिक चारों धाम के साथ गया एवं बनारस के साथ अब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में हर साल नेपाल से लाखों लोग अयोध्या आएंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या नेपाल से बहुत मजबूती से जुड़ा हुआ है, क्योंकि नेपाल में हर कोई जानता है कि नेपाल की बेटी माता सीता का विवाह भगवान श्रीराम से हुआ था। इसलिए, हर साल उनकी अयोध्या से बारात आती है। हर साल नेपाल में एक बड़ा उत्सव मनाया जाता है। हमारे पास जनकपुर में भी विवाह मंडप है। सैकड़ों हजारों लोग दर्शन करने आते हैं। अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन नेपाल के लिए बेहद सुखद है।
विज्ञापन


लुंबिनी में प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंच रहे दर्शन के लिए

महराजगंज। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल लुंबिनी मंदिर दौरे के बाद वहां भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। फलस्वरुप वहां के दान पात्रों में भारी रकम इकट्ठा होनी शुरू हो गई है। इसके बाद लुंबिनी मंदिर प्रशासन ने मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। मंदिर दर्शन के लिए टिकट के साथ ही प्रवेश के लिए कड़ी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति है। लुंबिनी में प्रतिदिन सैकड़ों लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत के महानगर बेंगलुरु, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, सहित भारत नेपाल सीमा से सटे जनपद महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बनारस के स्कूली छात्र बड़ी संख्या में पर्यटन और दर्शन के उद्देश्य से लुंबिनी पहुंच रहे हैं। इसके कारण मंदिर के दान पेटिका में भी अच्छी रकम आ रही है। मंदिर प्रशासन के लोगों का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आने के बाद यहां भारतीय ज्यादा आने लगे हैं।

रामायण सर्किट से नेपाल में टुरिज्म को मिलेगा बढ़ावा


नेपाल से प्रस्तावित रामायण सर्किट से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और नेपाल जाने वाले भारतीय टूरिस्टों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रस्तावित रामायण सर्किट से नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी। कार्यक्रम में लुंबिनी पहुंचे राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि भारत से आने वाले टूरिस्टों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रामायण सर्किट नेपाल के पर्यटन को और ज्यादा बढ़ाएगा।


रामायण सर्किट में भारत-नेपाल के तीर्थस्थल शामिल

पिछले साल नेपाल के जनकपुर के लिए एक रामायण ट्रेन भी चलाई गई थी, जिससे नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सुविधा के साथ भारतीय टूरिस्ट जनकपुर की सैर कर सकें। जनकपुर माता सीता से जुड़ा हुआ स्थान है। इसके प्रति भारतीय श्रद्धालुओं में काफी आस्था है। इसके साथ ही जनकपुर-कुर्था-बिजुलपुरा के बीच संचालित रेलवे ने नेपाल जाने वाले टूरिस्टों की संख्या में इजाफा होगा। रामायण सर्किट में भारत और नेपाल के प्रमुख तीर्थ स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed