फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Neighbours attack couple, FIR registered against six

Maharajganj News: पड़ोसियों ने दंपती पर किया हमला, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Neighbours attack couple, FIR registered against six
23 दिसंबर को हुई थी मारपीट की घटना, पुलिस कर रही है जांच
विज्ञापन

महराजगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटहरा खास टोला उसरहवा नर्सरी में 23 दिसंबर को मारपीट की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी गुड़िया देवी की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुड़िया देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी तभी गांव के ही मिलन ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं। विरोध करने पर मिलन ने लात-घूंसे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर गुड़िया के पति विजय सहानी घर से बाहर निकले और हमलावर से पूछताछ की तो मिलन के साथी दशरथ, सुरेश, स्वामीनाथ, निर्मला और सरपताही एकत्रित हो गए। आरोपियों ने दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विजय सहानी के सिर, हाथ और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं और गुड़िया के सिर और हाथ में भी गहरी चोटें लगी हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया की गुड़िया की तहरीर पर आरोपी मिलन, दशरथ, सुरेश, स्वामीनाथ, निर्मला, सरपाताही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed