{"_id":"663be6cc4c42a6193e097bd7","slug":"neighbors-accused-of-beating-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122018-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला ने लगाया पड़ोसियों पर मारने पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला ने लगाया पड़ोसियों पर मारने पीटने का आरोप
Thu, 09 May 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 09 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी मनीता ने गांव के ही चार लोगों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। उसने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि घटना के दिन रात लगभग 11 बजे मेरे घर के बगल में ही डीजे चल रहा था। तबीयत खराब थी तो मेरे पति मुकेश डीजे वाले को साउंड कम करने के लिए बोले तो उन लोगों को बात नागवार लगी और मेरे पति को मारने पीटने लगे जब मेरे देवर चंदन एवं मैं मौके पर जाकर झगड़ा छुड़ा रही थी तो उक्त लोगों ने हम लोगों को भी गाली गुप्ता देते हुए मारे पीटे एवं जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि आरोपी कन्हैया शर्मा, अम्बरीष शर्मा, मधु श्याम शर्मा एवं कन्हैया के दामाद पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन