फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Negligence: The groom came from Firozabad and returned without getting married.

लापरवाही : फिरोजाबाद से आया दूल्हा, बिना शादी लौटा

Sat, 14 Mar 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Negligence: The groom came from Firozabad and returned without getting married.
परतावल।सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिए फिरोजाबाद से आया दूल्हा बिना शादी किए ही वापस लौट ग
पात्रता सूची में नहीं था वर-वधू का नाम
विज्ञापन

परतावल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिम्मेदारों की लापरवाही का मामला सामने आया है। पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिए फिरोजाबाद से आया दूल्हा बिना शादी किए ही वापस लौट गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि पात्रता सूची में वर-वधू का नाम ही शामिल नहीं है।
सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के सबया निवासी वकील ने अपनी बेटी मधु की शादी फिरोजाबाद जिले के नरखी ब्लॉक के ओखरा गांव निवासी विक्रम कुमार से तय की थी। परिजनों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन किया था। संबंधित अधिकारियों ने जांच और सत्यापन कर वर-वधू को पात्र भी बताया था। निर्धारित तिथि पर शादी के लिए कन्या पक्ष पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। वहीं दूल्हा विक्रम कुमार भी फिरोजाबाद से ट्रेन से करीब तीन दिन की यात्रा तय कर परतावल पहुंचा। सिसवा ब्लॉक से कार्यक्रम स्थल तक आने के लिए कन्या पक्ष ने लगभग 1200 रुपये खर्च कर निजी वाहन की व्यवस्था की लेकिन जब दोनों पक्ष विवाह के लिए काउंटर पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पात्रता सूची में उनका नाम दर्ज ही नहीं है।
विज्ञापन

यह सुनते ही दोनों पक्षों के होश उड़ गए और सारी तैयारी धरी की धरी रह गईं। आखिरकार दूल्हे को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ा। इस घटना से सामूहिक विवाह योजना के आयोजन और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विपिन यादव, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed