फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Negligence in family register digitization, salary of 51 secretaries stopped

Maharajganj News: परिवार रजिस्टर डिजिटाइजेशन में लापरवाही, 51 सचिवों का वेतन रोका

Sun, 24 Aug 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Negligence in family register digitization, salary of 51 secretaries stopped
महराजगंज। परिवार रजिस्टर के डिजिटलाइजेशन व स्कैनिंग कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में डीपीआरओ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के 51 पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर इन सभी सचिवों के अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जिले के विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत सचिवों ने परिवार रजिस्टर के डिजिटलाइजेशन और स्कैनिंग कार्य में लापरवाही बरती गई है। इस कार्य के लिए बार-बार निर्देश दिए गए थे, जिसमें ग्राम पंचायत पिपरपाती, विकास खंड परतावल के पंचायत भवन पर परिवार रजिस्टर उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसके बावजूद, कई सचिवों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया,जिसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन माना गया है। इस लापरवाही के कारण डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया में देरी हुई है। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि 51 सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगस्त माह का वेतन रोका गया है। बताया कि पनियरा विकास खंड से परमेश्वर दूबे, प्रकृति नायक, रंजन गौड़, ओमप्रकाश सिंह, अरुण कुमार ठाकुर, और विवेक कुमार,मिठौरा से अशोक निगम, सुनील गुप्ता, अमरेंद्र राज यादव, और सर्वोत्तम विश्वकर्मा,लक्ष्मीपुर से प्रमोद यादव, शिवसागर पांडेय, विवेक पटेल, प्रबल प्रताप सिंह, और बृजेश कुमार, फरेंदा से सुरेश कुमार, धानी से यदुनंदन यादव और हेमंत त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed