फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Neetu turned her talent into a weapon, from a parlor to prosperity

Maharajganj News: नीतू ने बनाया हुनर को हथियार, पार्लर से समृद्धि का सफर

Sat, 11 Oct 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Neetu turned her talent into a weapon, from a parlor to prosperity
महराजगंज। जनपद में ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिये गांव देहात की महिलाएं तरक्की की राह पर चल पड़ी हैं। सदर ब्लाॅक के खेम पिपरा में ऐसा ही समूह है महाराजा जिसकी अध्यक्ष नीतू गुप्ता मुख्यालय के सर्वाधिक चलने वाले ब्यूटी पार्लर का संचालन कर आय प्राप्त कर रहीं। करवा चौथ पर पिछले आठ दिन से उनके पार्लर पर भारी भीड़ हो रही है। व्रती महिलाएं मेंहदी, थ्रेडिंग, ब्लीच आदि कराने जुटी रहीं। महज एक सप्ताह में पार्लर की कमाई 30 हजार से अधिक पहुंची है। इंटर पास नीतू गुप्ता बताती है कि 12 वर्ष पहले वह सदर के खेम पिपरा में शादी करके पहुंची तो परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ा सकें। 2019 में उन्होंने महाराजा के नाम से गांव के महिलाओं की समिति गठित की और अचार, मुरब्बे का कार्य शुरू किया। प्रशिक्षण लेने का मिला फायदा: नीतू ने बताया कि महिला सदस्यों के सहारे कारोबार बढ़ा तो सदर ब्लाॅक के एनआरएलएम दफ्तर में आना-जाना हुआ। उस समय बीएमएम अनिल विश्वकर्मा जो मौजूदा समय में फरेंदा ब्लाॅक की जिम्मेदारी देख रहे उन्होंने सुझाव दिया कि समूह के जरिये गांव में अचार व मुरब्बा तैयार कराइए और शहर में महिलाओं के लिए ब्यूटीपार्लर की सुविधा कर सकती हैं। सुझाव उन्हें पसंद आया क्योंकि दिल्ली में पढ़ाई के बाद उन्होंने ब्यूटीपार्लर की ट्रेनिंग ली थी। यह उनके काम आया और दो वर्ष पहले फरेंदा हाइवे पर ब्यूटीपार्लर खोला। बताया कि तीज व करवा चौथ दो ऐसे त्योहार हैं जब पार्लर में भीड़ होती है। इसबार भी लगभग आठ दिन पहले से महिलाएं मेंहदी व कटिंग-फेशियल के लिए आ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed