{"_id":"6827570309c3fa5c640a2902","slug":"ncc-instills-a-passion-for-country-and-social-service-in-cadets-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-149333-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनसीसी से कैडेट्स में पैदा होता है देश और समाजसेवा का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनसीसी से कैडेट्स में पैदा होता है देश और समाजसेवा का जज्बा
Fri, 16 May 2025 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 May 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कैंप कमांडेंट सूबेदार मेजर कदम सिंह ने कहा कि एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में केवल सैनिक अनुशासन ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी देश की द्वितीय रक्षा पंक्ति है, जिससे कैडेटों में देश और समाजसेवा के प्रति जज्बा पैदा होता है।
कैंप कमांडेंट 102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर की ओर से यहां परमहंस पाल पीजी कॉलेज में आयोजित दूसरे चरण के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के अवसर उपस्थित कैडेटों को संबोधित कर रहे थे। शिविर का उद्घाटन 102 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेट्स को शिविर सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें मानचित्र अध्ययन, ड्रिल, हथियारों काे खोलना और जोड़ना, निशानेबाजी, लाइन ले आउट, कैरियर निर्माण के साथ ही राष्ट्रीय एकता और संक्रामक रोगों की रोकथाम, स्वच्छता और सफाई, पर्यावरणीय प्रदूषण, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र निर्माण में कैडेट्स के योगदान, सैन्य इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा और सांस्कृतिक गतिविधियों आदि के विषय में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान कैंप कमांडेंट सूबेदार मेजर कदम सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ धरेश मानसिंह, एनओ लेफ्टिनेंट डॉ. संजय कुमार शर्मा, लेफ्टिनेंट सर्वजीत सिंह, लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, लेफ्टिनेंट सतीश पासवान, लेफ्टिनेंट साहनी, सीटीओ श्रेया मौजूद रहे।