फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NCC cadets were given training in weapon handling.

Maharajganj News: एनसीसी कैडेट्स को दिया गया शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण

Mon, 20 Jul 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets were given training in weapon handling.
फरेंदा। 102 यूपी एनसीसी बटालियन गोरखपुर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में जिले के 11 कॉलेजों के कैडेट्स सहित थल सेना कैंप के कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में हवलदार सुमेर सिंह, सतीश भगत, नायक दीपक, नायक सूबेदार स्वपन शाह ने कैडेट्स को एसएलआर 7.62 राइफल, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग और शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद एएनओ लेफ्टिनेंट हेमंत, राजवीर सिंह, राकेश साहनी, करुणेश पति त्रिपाठी, विवेक कुमार सिंह ने विकास और एनसीसी के संगठनात्मक ढांचे पर कैडेट्स को जानकारी दी।
विज्ञापन

कैंप कमांडिग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी की देखरेख में कैडेट्स ने फायरिंग के गुर सीखे। शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर विशंभर नाथ जनता इंटर कॉलेज रतनपुर और गांगी बाजार के कैडेट्स की प्रस्तुति सराहनीय रही। कर्नल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से कैडेट्स का बौद्धिक विकास होता है। साथ ही एक दूसरे के क्षमता के बारे में भी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सूबेदार गुरुनाम सिंह, सूबेदार सुमेर सिंह, आयुषी वर्मा, लेफ्टिनेंट संजय कुमार शर्मा, लेफ्टिनेंट डॉ. हेमंत कुमार व डॉ. रामअवतार राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed