फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NCC cadets showed talent

Maharajganj News: रंगोली व परेड में एनसीसी कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 29 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets showed talent
धनेवा स्थित समेकित विद्यालय में 102 बटालियन एनसीसी का चल रहा है प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समेकित विद्यालय धनेवा में चल रहे 102 बटालियन एनसीसी (राष्ट्रीय कैैडेट कोर) के प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन रविवार को एनसीसी कैडेट्स ने रंगोली और परेड में अपनी प्रतिभा दिखाई। बालिका वर्ग की कैडेट्स ने पर्यावरण विषयक रंगोली बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया। बालक वर्ग के कैडेट्स ने परेड का अभ्यास किया।
शिविर स्थल पर मुश्कान मिश्रा, वैष्णवी, निक्की, विनीता, शालिनी वर्मा, ज्योति सिंह, पूजा साहनी, निभा यादव, आस्था विश्वकर्मा, अनुराधा व ममता ने पर्यावरण विषयक रंगोली बनाते हुए पर्यावरण की महत्ता को प्रदर्शित किया। दिलीप कुमार, सर्वजीत, राजदीप, आलोक रंजन, उज्ज्वल अग्रहरि, आयुष, राजवीर व शहजाद ने असलहे के साथ परेड करने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

कर्नल अखिलेश मिश्रा ने कहा कि कैडेट्स का सर्वांगीण विकास ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है। लेफ्टिनेंट शेषनाथ, अनिल कुमार प्रजापति, तुलसी प्रसाद, विजय प्रकाश, केपी साहू, राजेश गौंड ने कैडेट्स को जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने को कहा। इस दौरान आदित्यनाथ शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण मेें हिस्सा लेने वाले कैडेड्स को सुबह व शाम फायरिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। रविवार को एनसीसी अधिकारी अनिल प्रजापति के साथ विजय प्रकाश व केपी साहू ने कैडेस्स को फायरिंग का प्रशिक्षण देते हुए आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed