फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwan farmers slow in registration, preparations for purchase intensified

Maharajganj News: पंजीकरण में नौतनवां के किसानों की रफ्तार सुस्त, खरीद की तैयारी तेज

Tue, 24 Oct 2023 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nautanwan farmers slow in registration, preparations for purchase intensified
- एक नवंबर से जिले में होने वाले धान खरीद के लिए जिले में कुल 9252 किसानों ने कराया है पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक नवंबर से जिले में प्रारंभ होने वाले धान खरीद के लिए जिले में कुल 9252 किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण कराने में नौतनवां तहसील के किसानों की रफ्तार सबसे सुस्त है। दूसरी तरफ प्रशासन ने खरीद के लिए 186 केंद्र स्थापित करते हुए उसके सत्यापन के लिए 41 अधिकारियों को तैनात कर दिया है। उन्हें खरीद से पूर्व अपनी रिपोर्ट देनी होगी।
जिले में होने वाले धान खरीद के लिए सभी चार तहसीलों में कुल 9410 किसानों ने पंजीकरण में रुचि दिखाई है। पंजीकरण के मामले में सदर तहसील की रफ्तार सबसे तेज है। यहां के कुल 6129 किसानों ने पंजीकरण कराया है। निचलौल तहसील के कुल 2492 किसानों ने, फरेंदा तहसील केे कुल 522 किसानों ने एवं नौतनवां तहसील के सबसे कम कुल 267 किसानों ने पंजीकरण कराने का कार्य किया है। पंजीकरण कराने वाले किसानों में से खरीद के लिए कुल 2941 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। किसानों के सत्यापन के मामले में फरेंदा तहसील की रफ्तार सबसे तेज है।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक बने हैं कुल 186 केंद्र
धान की खरीद के लिए प्रशासन की ओर से जिले में कुल 186 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों में खाद्य विभाग के 34, पीसीएफ के 61, पीसीयू के 66, यूपीएसएस के 19, भारतीय खाद्य निगम के दो व मंडी समिति के चार केंद्र स्थापित हैं। केंद्रों पर खरीद की तैयारियों की हकीकत को देखने के लिए ब्लॉक से लेकर जिले स्तर तक के कुल 41 नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है।
--------------------------
धान की खरीद के लिए जिले में कुल 186 क्रय केंद्र स्थापित हैं। उनके सत्यापन के लिए 41 विभागीय लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। खरीद प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विवेक सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed