{"_id":"66e619550ffa4b19f10dc946","slug":"national-lok-adalat-litigants-happy-over-disposal-of-old-cases-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131357-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत : पुराने वादों के निस्तारण पर वादकारियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत : पुराने वादों के निस्तारण पर वादकारियों में खुशी
विज्ञापन
-मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण में 48 मामलों का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दीवानी न्यायालय महराजगंज, फरेंदा, कलक्ट्रेट व समस्त तहसील न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। पुराने वादों के निस्तारण पर वादकारियों में खुशी दिखी। समस्त न्यायालयों ने 57371 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें जनपद न्यायाधीश ने 56 वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण में 48 मामलों का निस्तारण हुआ। 30655003 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गई।
लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार, जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने किया। परिवार न्यायालय से 26 मामले, स्थायी लोक अदालत से चार मामले का निस्तारण 29964 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर एक से नौ मामले, कोर्ट नंबर-3 से 79 विद्युत तथा 18 अन्य वाद निस्तारित हुए। अन्य न्यायालय एससी-एसटी से 13 वाद, त्वरित न्यायालय के कोर्ट संख्या एक से 11 वाद, कोर्ट संख्या-2 से 11 वादों का निस्तारण हुआ तथा 20 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1300 मामलों का निस्तारण किया। 26600 रुपये का अर्थदंड भी वसूल किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1576 मामले निस्तारित किए 75400 का अर्थदंड भी वसूल किया गया तथा 1101419 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन में 1079 वाद निपटाए गए। 24650 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। 20457950 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। सिविल जज अवर खंड फरेंदा में 1067 मामले निस्तारित हुए, जिसमें 8430 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय नौतनवां ने 209 वाद निपटाए गए। न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज 1632 वाद निपटाए गए। 12150 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। इसके अलावा समस्त राजस्व, चकबंदी न्यायालय ने 49019 लंबित मामले निस्तारित हुए। सभी बैंकों की ओर से 1214 ऋण वसूली से संबंधित मामले निस्तारित हुए।