फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mutton and chicken traders submitted a memorandum to the District Magistrate in support of the demand for a permanent market.

Maharajganj News: मटन-चिकन के कारोबारियों ने स्थायी मंडी की मांग के समर्थन में डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mutton and chicken traders submitted a memorandum to the District Magistrate in support of the demand for a permanent market.
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को मटन एवं चिकन कारोबारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कारोबारियों ने मऊपाकड़-धनेवा धनेई क्षेत्र में स्थायी मंडी के लिए सरकारी जमीन चिह्नित कर दुकानें आवंटित करने की मांग की।
इस दौरान इजहार कुरैशी ने बताया कि उनका मुख्य व्यवसाय मटन और चिकन की बिक्री है लेकिन मऊपाकड़-धनेवा धनेई क्षेत्र में कोई सरकारी स्थायी मंडी उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में बलिया नाला पुल के पास स्थित मीट एवं मछली मंडी में ही उन्हें व्यवसाय करना पड़ता है, जहां सभी व्यापारियों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है।
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि सीमित जगह होने के कारण ग्राहकों को बुलाने और दुकान लगाने को लेकर अक्सर आपसी कहासुनी, झगड़ा और मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती हैं। इस वजह से उन्हें व्यवसाय करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ग्राहकों को भी असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि यदि अलग से मटन एवं चिकन की स्थायी मंडी बनाई जाए तो विवाद की स्थिति समाप्त हो जाएगी और व्यवस्थित तरीके से व्यापार संचालित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि मऊपाकड़-धनेवा धनेई क्षेत्र में सरकारी भूमि चिह्नित कर मटन एवं चिकन विक्रेताओं के लिए स्थायी दुकानें आवंटित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। ज्ञापन सौंपने के दौरान शाहिद, राजू, रफीक, रियाजुद्दीन, मोहम्मद सलीम, फारूक, गुड्डन सहित अन्य मटन एवं अन्य चिकन कारोबारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed