फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Murdered for robbery

लूट की नियत से की गई थी स्वर्ण व्यवसायी की हत्या

Sat, 21 Nov 2020 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Murdered for robbery
कार्यालय कक्ष में हत्या का खुलासा करते एसपी प्रदीप गुप्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
लूट की नियत से की गई थी स्वर्ण व्यवसायी की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान भी बरामद
महराजगंज। पुरंदरपुर क्षेत्र के मदरहा ककटही के छोटी इटहिया निवासी उमेश वर्मा के हत्या का पर्दाफाश शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने किया। लूट की नियत से स्वर्ण व्यवसायी की हत्या करने की बात को आरोपियों ने कुबूल की। पुलिस ने लूट के सामान को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पुरंदरपुर क्षेत्र के खुर्रमपुर नर्सरी में 20 नवंबर को झाड़ी में एक शव मिला था। उसकी शिनाख्त उमेश वर्मा निवासी मदरहा ककटही थाना पुरंदरपुर के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। लापता स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के आरोपी बबलू, शैलेंद्र व उमेश निवासी कवलपुर बृजमनगंज को पुरंदरपुर पुलिस ने मोहनापुर चौराहे से शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी बबलू के बताया कि उसने स्वर्ण व्यवसायी उमेश को फोन करके सामान खरीदने के लिए अपने घर बुलाया था। वह आभूषण व नकदी लेकर घर आ गया। उसी दौरान साथ के उमेश व शैलेंद्र ने लूट की नियत से उमेश की हत्या कर शव को खुर्रमपुर नर्सरी की झाड़ी में फेंक दिया और सामान व रकम लूट लिया। उनके पास से लूट के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन सहित अन्य वस्तु बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed