फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Murder case registered against woman and son-in-law

Maharajganj News: महिला और दामाद पर हत्या का केस दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 01 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against woman and son-in-law
नौतनवा। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर उसकी बेटी और बेटी के दामाद के खिलाफ नौतनवा पुलिस ने हत्या करने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में की थी। बेटी के एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। बेटी का अवैध संबंध फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसके दामाद से हो गया जो बेटी के गांव में ही रहता था।
विज्ञापन

बेटी और उसके दामाद के बीच संबंधों की जानकारी उन्हें और उनके नाती को भी हो गया था, जिसका विरोध नाती करता था। एक दिन नाती अपनी मां व अपने बहनोई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसको लेकर नाती और उसकी मां, बहनोई के बीच विवाद हुआ था। तब से लोग उसे मारने की फिराक में थे।
विज्ञापन

एक सितंबर 2023 को दिन में करीब दो बजे उसका बहनोई नाती को लेकर एक साजिश के तहत गांव के बाहर ले जाकर उसकी हत्या कर पोखरे में लाश फेंक दिया और उसने शोर किया कि पोखरे में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी छानबीन करने के बाद उन्होंने 27 सितंबर 2023 को नौतनवा थाने पर तहरीर दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया तो वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, महिला की तहरीर पर उसकी बेटी और बेटी के दामाद के खिलाफ हत्या करने, साक्ष्य छुपाने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed