{"_id":"6155f9e38ebc3e61ed44f369","slug":"murder-case-accused-arrested-maharajganj-news-gkp4112427155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपित ससुर को गिरफ्तार भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपित ससुर को गिरफ्तार भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या का आरोपित ससुर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुरंदरपुर (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा महराज में 23 अगस्त को गांव के पूरब नहर में 22 वर्षीय विवाहिता का शव उतराता हुआ मिला था। इस मामले में मृतका की मां ने पति, सास व ससुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर हत्यारोपित ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सेमरा महराज में 23 अगस्त को दिन में करीब 10 बजे गांव के पूरब नहर में ग्रामीणों ने एक महिला का उतराता हुआ शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से निकालकर शिनाख्त कराया। शव की शिनाख्त श्रीजावती के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतका की मां जुगरा देवी भी मौके पर पहुंच गईं। जुगरा देवी ने आरोप लगाया कि पुत्री रक्षाबंधन में मायके जाना चाह रही थी लेकिन उसके परिवार के लोग नहीं जाने दिए, जब इसका विरोध पुत्री ने किया तो उसको मारा-पीटा गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए परिवार वालों ने उसका शव नहर में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने विवाहिता के हत्यारोपित ससुर ओरी सहानी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पुष्टि की। संवाद