फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Munnabhai' playing with the lives of patients

Maharajganj News: मरीजों की जान से खेल रहे ‘मुन्नाभाई’

Thu, 18 Sep 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
'Munnabhai' playing with the lives of patients
अस्पताल में जांच करने पहुंची टीम।
महराजगंज। निजी अस्पतालों में ‘’मुन्ना भाई’’ मरीजों की जान खतरे में डाल रहे हैं। बीते दिन निजी अस्पतालों में दो मरीजों की मौत हुई थी। कोल्हुई क्षेत्र के एक अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा हुआ तो फरेंदा कस्बे में भी एक अस्पताल में मौत हो गई। दोनों मामलों में अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में पंजीकृत 103 अस्पताल हैं। जबकि शहर से लेकर गांव-गली तक कई अवैध क्लिनिक खुलेआम संचालित हो रहे हैं। इसमें कई जगह डॉक्टरों के नाम पर अप्रशिक्षित कर्मचारी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को भर्ती कर मुन्ना भाई खुद ही इलाज में जुट जाते हैं। बोर्ड पर डॉक्टर का नाम पढ़कर लोगों को लगता है की इलाज भी वही डॉक्टर कर रहे हैं लेकिन असल में वह वे डॉक्टर नहीं होते हैं जिनके नाम बोर्ड पर दर्ज होते हैं। वे नौसिखिया होते हैं। ज्यादातर निजी अस्पतालों में यह खेल चल रहा है। ऐसे डॉक्टर इलाज के दौरान मरीजों को मौत के मुंह में भेज रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले फरेंदा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत हो गई। 14 सितंबर को एक महिला का पथरी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो अस्पताल प्रबंधन ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। रेफर के रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। इस प्रकरण में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप रहा कि ऑपरेशन अप्रशिक्षित ने कर दिया। यह कोई पहली घटना नहीं है। मई में भी फरेंदा के ही एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई थी। उस्का थाना क्षेत्र के बुचहा बठिया गांव निवासी सीमा को रात करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, पहले बच्चे की मौत हो गई, फिर सीमा की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से दोनों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed