{"_id":"69e3dfd569a72a67520ff4e6","slug":"mother-and-son-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-175629-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवा मार्ग स्थित गांव रायपुर के टोला लालपुर अमहवा के पास शनिवार को हुई सड़क हादसे में कुशीनगर निवासी बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरवना निवासी लक्ष्मण कुशवाहा (18) अपनी मां रामावती कुशवाहा (45) को बाइक से लेकर भारत नेपाल बॉर्डर से सटे कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी रिश्तेदार परमहंश कुशवाहा के घर जा रहे थे।
अभी बाइक सवार मां बेटे निचलौल सिसवा मार्ग स्थित गांव रायपुर के टोला लालपुर अमहवा के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक पिकअप के पीछे जुड़ा जनरेटर टूटकर उनकी बाइक से टकरा गया। इस दौरान बाइक सवार मां रामावती कुशवाहा और बेटा लक्ष्मण कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई।