फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More patients of cough, cold and fever in health fair

Maharajganj News: स्वास्थ्य मेले में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज अधिक

Sun, 03 Mar 2024 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Mar 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
More patients of cough, cold and fever in health fair
महराजगंज/फरेंदा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज अधिक आए। चिकित्सकों ने जांच के बाद निशुल्क दवा दी। इसके साथ ही बदलते मौसम के प्रति सचेत करते हुए सेहत से संबंधित जानकारी भी दी गई। खराब मौसम के कारण मरीजों की संख्या में भी कमी देखी गई। अस्पतालों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन

नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में दिन में बारह बजे के करीब 36 मरीज देखे जा चुके थे, जिनको चिकित्सक सीबी पांडेय व डॉ. शाश्वतसेन गुप्ता ने इलाज कर दवा दिया। चिकित्सक ने बताया कि सबसे अधिक सर्दी, मरीज, बुखार व जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। पांच वर्षीय सन्नू को बुखार व खांसी की समस्या रही उसको जांच के बाद दवा दी गई। हजरत अली स्कीन संबंधी समस्या से जूझ रहे थे उनका इलाज किया गया। पांच वर्षीय पियूष को बुखार व जुकाम की समस्या थी। वहीं 60 वर्षीय राजेंद्र शुगर से ग्रसित थे। जिनको इलाज कर दवा दिया गया। मरीजों को सेहत के प्रति सतर्क रहने की सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा पर तैनात चिकित्सक नहीं आते हैं। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों का इलाज कर दवा देते हैं। दिन में एक बजे तक 26 मरीजों का इलाज हो चुका था। गठिया रोग से पीड़ित 80 वर्षीय घिसियावन चौधरी इलाज के लिए पहुंचे थे। किरन बुखार व कफ संबंधी समस्या से ग्रसित रही। उनके गले में खराश की दिक्कत रही। जिनको दवा के साथ गर्म पानी पीने की सलाह दी गई। रेखा, सुनीता को बुखार व गठिया रोग से पीड़ित रही। जिनको इलाज कर दवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में डाॅ. मुकेश गुप्ता व फार्मासिस्ट अरूण चतुर्वेदी मरीजों का इलाज कर दवा दिए। दिन में डेढ़ बजे तक कुल 17 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। 37 वर्षीय चंपा देवी व आयुष को बुखार,आरती को सर्दी जुकाम संबंधी समस्या रही। जिनका इलाज कर दवा दिया गया।
विकास खंड पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में बने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मरीजों की संख्या कम देखने को मिली। डाॅ. वैभव ने बताया कि हल्की फुल्की बीमारी से पीड़ित लोग ही आते हैं। अगर कोई गंभीर बीमारी के मरीज आते हैं तो पीएचसी पनियरा भेज दिया जाता है। अमरजीत निवासी लक्ष्मीपुर, संगम औरहियां, सुभावती रानीपुर, सुदर्शन चौहान रानीपुर व निर्मला औरहियां, निर्मला ने बताया कि उसके गले में तकलीफ है।


दवाएं पर्याप्त हैं। मेले में आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है। मौसमी बीमारियों ने पीड़ित ज्यादातर मरीज आरोग्य मेले में आकर दवा लिए। -डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed