फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Monkey creates havoc, jam occurs on Farenda Road

Maharajganj News: बंदर ने मचाया उत्पात, फरेंदा रोड पर लगा जाम

Thu, 09 May 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 09 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Monkey creates havoc, jam occurs on Farenda Road
ट्रेक्टर चालकों को बंदर पीटते हुए नजर आया
महराजगंज। शहर में फरेंदा रोड पर बंदर ने आधे घंटे तक उत्पात मचाया। इस बीच लोगों को आने जाने में समस्या हुई। कुछ देर के लिए फरेंदा रोड पर जाम लग गया। बंदर खासकर ट्रैक्टर-ट्राॅली देखकर हमला कर रहा था। आसपास की दुकानों में घुसकर उत्पात मचाने से व्यापारी सहमे रहे।
विज्ञापन

महराजगंज फरेंदा मार्ग ऑफिसर्स काॅलोनी के सामने राहगीर, वाहन चालक बंदर के उत्पात से परेशान रहे। बंदर किसी न किसी राहगीर एवं वाहन चालक पर हमला कर जख्मी कर दे रहा है। मार्ग से आने जाने वाले वाहनों और ट्रैक्टर पर बंदर कूदकर बैठ जा रहा है। छत पर डाले गए कपड़े व अन्य समान को नुकसान पहुंचाने लगता है। घर के अंदर व बाहर रखे सामान के नुकसान से आजिज आकर ग्रामीणों ने बंदर को भगाना शुरू किया तो वह उग्र हो गया। जहां लोगों को अकेला पा रहे है बंदर उन पर हमला कर दे रहा है। हरिकेश यादव ने बताया कि बंदर कब हमला कर देगा, कोई ठीक नहीं है। खासकर ट्रैक्टर-ट्राली चालकों पर हमला कर रहा है। राहगीर रामनरेश विजय, लालबहादुर, संजय, अजय, कपिल, संतोष, सोनू, राधेश्याम आदि ने बताया कि जिम्मेदार बंदर को पकड़ने में कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं। लोगों ने मांग किया इस बंदर को जल्द से जल्द पकड़ने की व्यवस्था बनाई जाएं।
विज्ञापन

अधीशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महराजगंज आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बंदर को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द पिंजरा लगवाकर बंदर को पकड़ने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed